हिमाचल के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन से कमजोर पड़ेगा मानसून

0 63

हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना जताई है।

लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी सभी जिलों में आंधी चलने, बिजली गिरने और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। 24 व 25 को भी भारी वर्षा की आशंका है। 26 से मानसून कुछ कमजोर होगा। सोमवार को भी अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने के बावजूद लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। भूस्खलन के कारण नुकसान का सिलसिला थम नहीं रहा हे।

सोमवार को 72 मकानों, 74 पशुशालाओं व 27 दुकानों को नुकसान हुआ। 104 सड़कें अब भी यातायात के लिए बंद हैं। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद हिमाचल-पंजाब की सीमा को जोडऩे वाला चक्की खड्ड पुल मंगलवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

मंडी में 37 मकानों व 38 पशुशालाओं, कांगड़ा में 32 मकानों, 30 पशुशालाओं और 27 दुकानों को नुकसान हुआ है। कुल्लू में 40, चंबा में 33, मंडी में 25 व कांगड़ा में तीन सड़कें बंद हैं। 145 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। मंडी में 73, चंबा में 63 और कुल्लू में नौ ट्रांसफार्मर खराब हैं। चंबा में 86 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

शिमला सहित अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई और दोपहर बाद बादल छा गए। कसौली में 17.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इससे अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

अश्वनी नदी में फंसे तीन पर्यटक स्थानीय लोगों ने बाहर निकाले

जिला सोलन में तीन पर्यटकों को अश्वनी नदी में मस्ती करना महंगा पड़ गया। रविवार को देर शाम पर्यटक नदी में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान पानी का स्तर बढ़ गया और तीनों पर्यटक बीच में फंस गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तीनों को बाहर निका लिया। एसडीएम सोलन विवेक शर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे ना जाएं।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

शिमला, 16.0, 23.1

सुंदरनगर, 19.9, 31.9

भुंतर, 18.2, 32.1

कल्पा, 11.0, 23.0

धर्मशाला, 19.2, 29.2

ऊना, 23.2, 35.7

नाहन, 22.7, 29.4

केलंग, 11.6, 25.7

सोलन, 19.0, 28.5

Leave A Reply

Your email address will not be published.