बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

0 73

देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाढ़ के हालात बने हुए है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है।

यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। वहीं पूर्वी गुजरात में भी तेज बारिश संभव है। मौसम विभाग ने देश के कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार को बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से, महाराष्ट्र व तमिलनाडु में एलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, गंगानगर से गोरखपुर दरभंगा जोरहाट से होकर नागालैंड की ओर मानसून की ट्रफ लाइन बढ़ रही है। इसके प्रभाव से 8 और 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। खास करके पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने दो दिन तक प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 9 और 10 सितंबर को गरज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। इस साल माॅनसून शुरू होने से अब तक 44 प्रतिशत बारिश कम हुई है। वाराणसी, गाजीपुर और प्रयागराज जैसे जिलों में गंगा के उफनाने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

दिल्ली में वर्षा की संभावना नहीं
दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भी आंशिक बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बरसात होने की संभावना नहीं है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 व 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।

हिमाचल प्रदेश में मानसून की वर्षा में आया ठहराव
हिमाचल प्रदेश में मानसून की वर्षा में आया ठहराव। आने वाले दिनों में वर्षा कम होती चली जाएगी। अब प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हिमपात होने की संभावनाएं बढ़ेगी। इन दिनों प्रदेश में धूप खिलने से दिन में तापमान में वृद्धि हो रही है जबकि रात में ठंड बढ़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.