पहाड़ों पर बर्फबारी से सुबह-शाम होने लगा ठंड का अहसास, जानिए आज के मौसम का हाल

0 79

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने लगा है। चोटियों पर हिमपात से प्रदेश में अब सुबह-शाम ठंड बढ़ बढऩे लगी है।

शनिवार को भी चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अब कुछ दिनों में ठंड का मौसम दस्‍तक दे सकता है। भारी बर्फबारी होते ही प्रदेश में ठंड का सीजन शुरू हो जाएगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह व शाम बिना गरम कपड़ों के लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रात को भी तापमान में नीचे रह रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, एक-दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। प्रदेश में 35 सड़कें अब भी यातायात के लिए बंद हैं। वहीं, पंजाब-हिमाचल को जोडऩे वाला चक्की पुल रविवार से बड़े वाहनों के लिए भी बहाल कर दिया जाएगा। शनिवार को धर्मपुर में 63.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम

शिमला
18 सितंबर, 22, 15

19 सितंबर, 23, 15

ऊना
18 सितंबर, 33, 21

19 सितंबर, 34, 22

कांगड़ा
18 सितंबर, 30, 20

19 सितंबर, 31, 20

Leave A Reply

Your email address will not be published.