Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी से इन क्षेत्रों में होने लगा ठंड का अहसास, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हलकी बर्फबारी से तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। बीती शाम भी चोटियों पर हलका हिमपात हुआ।
इस कारण प्रदेश के ऊंचाई व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश के 26 शहरों में से आठ में तीस डिग्री या इससे अधिक तापमान रहा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। ऐसी संभावना है कि पांच अक्टूबर से मौसम में बदलाव हो सकता है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह सूरज निकलने से तापमान बढ़ने लगता है, लेकिन दोपहर से पहले आसमान में बादल घिरने लगते हैं और ठंडी हवाएं चलने से ठंड का एहसास होने लगता है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण पोलन गिरने से सांस संबंधी परेशानियां शुरू हो गई हैं।
बारालाचा और रोहतांग दर्रा पर हुआ एक फीट हिमपात
बारालाचा, शिंकुला और रोहतांग दर्रे में बीते दिनों एक फीट से ज्यादा ताजा हिमपात हुआ है। मौसम के जरा से करवट बदलने पर इन दर्रों पर फाहे गिरना शुरू हो जाते हैं।
नारकंडा में हुई हलकी बारिश
शिमला के नारकंडा में 2.5 मिमी वर्षा हुई, जबकि कल्पा में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा बिलासपुर जिला के बरठीं में भी हलकी वर्षा हुई। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार वर्तमान मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
शहर न्यूनतम अधिकतम
शिमला 14.2 23.6
सुंदरनगर 16.3 31.4
भुंतर 13.5 30.5
कल्पा 7.6 20.8
धर्मशाला 17.2 30.0
ऊना 21.0 34.0
नाहन 20.7 28.2
केलंग 7.5 17.2
पालमपुर 15.5 25.9
सोलन 15.7 28.6
मनाली 11.4 23.0
कांगड़ा 19.2 30.4
मंडी 17.1 31.2
बिलासपुर 21.0 31.7
हमीरपुर 20.2 31.0
चंबा 16.2 29.5
डलहौजी 15.4 21.3
कुफरी 13.0 19.0