रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, तड़के हुई लैंड, विमान की जांच जारी

फिलहाल अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

0 103

रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शुक्रवार अल-सुबह ही बम रखे होने की सूचना मिली। फ्लाइट सुबह करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई।

सभी क्रू के सदस्यों और यात्रियों को आनन-फानन में उतारा गया। फिलहाल अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.