Delhi Weather Today: गर्मी से फिर बढ़ा दिल्ली का पारा, सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा तापमान; वर्षा के नहीं आसार

0 57

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मानसून रेखा के थोड़ा दूर होते ही वर्षा क्या थमी, उमस भरी गर्मी ने एकदम से जोर पकड़ लिया।

बृहस्पतिवार को दिन भर खिली रही धूप के बीच लोग पसीने से बेहाल रहे। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा। शुक्रवार को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 88 से 55 प्रतिशत तक रहा।

प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय मानसून रेखा मुख्य तौर पर राजस्थान के दक्षिण हिस्से से मध्य प्रदेश की ओर बनी हुई है। फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। इसीलिए एनसीआर में बरसात की गतिविधियां कम हो रही हैं।

दूसरी तरफ पिछले दिनों हुई बरसात से मौसम में बनी नमी के चलते उमस भरी गर्मी हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की गति छह से 12 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता बनी हुई है बेहतर

मौसम की मेहरबानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर भी बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 93 रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिन तक वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.