दिल्‍ली में यमुना नदी फिर खतरे के निशान ऊपर, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया

0 76

दिल्‍ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है. सुबह 7:00 बजे यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज हुआ.

इसके बाद सुबह 8:00 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.90 मीटर दर्ज हुआ. यमुना का जलस्तर आज शाम 206.7 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है. हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से कल बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिसके बाद आज यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है.

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है. मंत्री ने एक बयान में कहा, यदि नदी के जलस्तर में 206.7 मीटर तक की वृद्धि होती है, तो यमुना खादर (बाढ़ के मैदान) के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं, लेकिन सरकार वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिये तैयार है.

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह की दर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच दो लाख से 2.5 लाख क्यूसेक के बीच रही.

Leave A Reply

Your email address will not be published.