निकोबार द्वीप समूह पर आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 5.0 रही तीव्रता

0 42

निकोबार द्वीप समूह पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 5:40 बजे भूकंप आया। जिसका केंद्र 10 किमी की गहराई में था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

बता दें, बीते शुक्रवार को अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया था कि देर रात करीब 12 बजकर 53 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया। इसका केंद्र जमीन से 69 किलोमीटर गहराई में था।

क्यों आते हैं भूकंप?
पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

भूगर्भीय गतिविधियां हिमालयी क्षेत्र ही नहीं, पहाड़ों के साथ लगने वाले मैदानी इलाकों (पीडमोंट क्षेत्र) में भी सक्रिय हैं। भविष्य में यदि कोई बड़ा भूकंप आता है तो इसका असर ऐसे इलाकों में भी व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। हिमालयी क्षेत्र के साथ सिंधु-गंगा के जलोढ़ मैदानी इलाकों में हरियाणा के पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर, पंजाब के मोहाली जिले के कुछ हिस्से और चंडीगढ़ भी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.