Weather Update: दिल्ली में हो रहा ठंड का एहसास, UP में हो रही बारिश; जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

0 37

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में अब लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बढ़ रही है। लेकिन दिन के तापमान में अभी भी कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है।

सामान्य तौर पर दिल्ली-एनसीआर में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही तापमान 20 डिग्री से नीचे चला जाता है। लेकिन कल न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि बीते 13 सालों में पहली बार 3 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कैसा है उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में अभी भी लौटते मानसून का असर साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, लखनऊ में बुधवार की सुबह हल्की बौछारें पड़ी जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। प्रदेश में बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा जबकि पूर्वांचल में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बिहार में हो रही बारिश
बिहार की राजधानी समेत प्रदेश में अगले दो दिनों तक झमाझम वर्षा होगी। मेघगर्जन, वज्रपात और मॉनसून की सक्रियता के मद्देनजर किसानों को खेत में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।

पटना समेत अधिसंख्य जिलों में शनिवार को रुक-रुक कर वर्षा होती रही। प्रदेश के 18 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार देर रात तक हुई वर्षा से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा।

कहां होगी बारिश?
देश के कुछ राज्यों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, 5 अक्टूबर तक झारखंड और उत्तरी ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश, तूफान आने की संभावना भी जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.