मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, महाराष्ट्र में वीडियो बनाने के आरोप में पांच गिरफ्तार

0 18

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 27 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

यही नहीं दुष्कर्म करते हुए आरोपियों ने वीडियो भी बनाया, जिसके आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस ने बताया है कि यह घटना 12 अगस्त की रात जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर नागभीड़ तहसील में घटी। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि हरिनारायण मनरे नाम के एक शख्स को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चार अन्य को वीडियो बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

सोशल मीडिया से घटना का पता चला
पुलिस ने बताया कि हमने 17 साल के एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया से वीडियो के बारे में पता चलने के बाद हमें इस घटना के बारे में मालूम हुआ। हमने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की पहचान की और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नागभीड़ पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.