Himachal Weather: हिमाचल में एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून, अब तक 1212 करोड़ का हुआ नुकसान; 40 सड़कें बंद

0 22

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान 27 जून से लेकर अब तक 1212 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक 651 घरों और 415 गौशालाओं को नुकसान हो चुका है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 25 से मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने पर 26 व 27 अगस्त को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम साफ रहने के अनुमान
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है जबकि शिमला और सिरमौर में एक दो स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है।

40 सड़कें यातायात के लिए बंद
प्रदेश में 40 सड़कें यातायात के लिए बंद है जबकि कांगड़ा के इंदौरा में एक पूल को क्षति पहुंची है। मनाली-केलंग मार्ग धुंधी में भूस्खलन के कारण 10 घंटे बंद रहा। प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे।

दोपहर बाद धर्मशाला में 10 मिलीमीटर, मनाली में आठ, मंडी में पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। नेरी में 8.9 डिग्री की अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.