मंकीपॉक्स के मरीज को अस्पताल से मिली छुट्टी, भारत में एमपॉक्स के घातक स्ट्रेन की एंट्री से केंद्र सतर्क

0 14

इस महीने की शुरुआत में लोक नायक अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के एक मरीज को छुट्टी दे दी गई है, अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। 26 वर्षीय मरीज लगभग 12 दिनों तक मंकीपाक्स के लिए बने आपदा वार्ड में भर्ती था, उसे शनिवार को छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मंकीपॉक्स के एकमात्र मरीज को 21 सितंबर को छुट्टी दे दी गई। हरियाणा के हिसार के 26 वर्षीय मरीज को आठ सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों ने नौ सितंबर को बीमारी की पुष्टि की थी।

लोक नायक अस्पताल में 20 आइसोलेशन कमरे हैं, जिनमें से 10 संदिग्ध मामलों के लिए हैं और शेष पुष्ट मंकीपॉक्स रोगियों के लिए हैं। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल और बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में संदिग्ध मंकीपॉक्स मामलों के लिए पांच-पांच कमरे और पुष्ट किए गए मामलों के लिए पांच-पांच कमरे हैं।

अफ्रीका में एमपॉक्स जमकर तबाही मचा रहा
अफ्रीका में एमपॉक्स जमकर तबाही मचा रहा है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस महामारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। वहीं, अब भारत में एमपॉक्स का नया स्ट्रेन मिलने से चिंता पैदा कर दी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि मलप्पुरम जिले के 38 वर्षीय व्यक्ति में क्लेड 1बी स्ट्रेन पाया गया है, जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.