हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी जारी रहेगा। पहाड़ाें पर हल्का हिमपात हो रहा है, जिससे ठंड का अहसास होने लगा है। बीते 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर वर्षा होने से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ऊना में 4.4 व धर्मशाला में तीन डिग्री सेल्सियस तक आई है। आने वाले दिनों में यह गिरावट और दर्ज हो सकती है। पहाड़ों पर दर्रों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
हिमाचल में कमजोर पड़ी पश्चिमी हवाएं
प्रदेश में अभी मौसम कुछ दिन और तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने पहले भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ कुछ कमजोर पड़ गया है। अभी फिलहाल कुछ जगह ही बारिश की संभावना है।
कुछ जगह ही होगी बारिश, 35 सड़कें बंद
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रहेगी। प्रदेश में अब भी 34 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बादल छाए रहने के साथ एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है।
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 12.6 22.4
सुंदरनगर 7.6, 28.7
भुंतर 16.2 29.6
कल्पा 7.1 21.0
धर्मशाला 16.2 25.2
ऊना 18.2 30.6
नाहन 18.5 23.8
केलंग 4.5 20.1
सोलन 16.0 27.5