Delhi Weather Update: क्या आज भी दिल्लीवालों पर इंद्रदेव की रहेगी मेहरबानी? यहां जानिए मौसम का ताजा अपडेट

0 37

पिछले कई दिनों से बदले मौसमी मिजाज के बीच दिल्ली के अनेक इलाकों में रविवार को भी बूंदाबांदी हुई। गर्मी के तेवर भी नरम ही रहे। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

रविवार को सुबह से ही राजधानी में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप खिली, लेकिन गर्मी की चुभन अन्य दिनों की तुलना में कम थी। सफदरजंग और पालम में बूंदाबांदी, जबकि स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान हवा भी चलती रही, जिसने उमस कम की।

रविवार को तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 100 से 71 प्रतिशत तक रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

संतोषजनक’ श्रेणी मेें रही दिल्ली की हवा
मौसम की मेहरबानी से रविवार को भी दिल्ली की हवा साफ रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआइ 65 रहा। इस स्तर की हवा को ”संतोषजनक” श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले शनिवार को यह 85 रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच साफ-सुथरी हवा का यह स्तर बना रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.