France: नाबालिग बच्चे के गाड़ी चलाने पर पुलिस ने मार दी गोली, तो आग में झुलसा पेरिस; अब तक 77 लोग गिरफ्तार

0 42

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 17 वर्षीय लड़के की पुलिसकर्मी द्वारा हत्या करने पर हिंसा की आग जल उठी है। पेरिस में घातक गोलीबारी के बाद अशांति फैली हुई है, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प की खबरें सामने आ रही हैं।

गाड़ी न रोकने पर पुलिस ने मार दी गोली
दरअसल, पेरिस में नाहेल एम नाम के एक नाबालिग लड़के ने ट्रैफिक पुलिस के सामने गाड़ी रोकने से मना कर दिया। जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने उसे करीब से गोली मार दी। इस घटना की खबर फैलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और शहर नैनटेरे में हिंसा की आग फैल गई।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बुधवार को कारों को आग लगाते और दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है।

कई शहरों में अशांति
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी शहर लिली और दक्षिण-पश्चिम में टूलूज में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प हुई और फ्रांस की राजधानी के दक्षिण में एमिएन्स, डिजॉन और एस्सोने प्रशासनिक विभाग में भी अशांति फैली थी।

2000 पुलिसकर्मी तैनात
फ्रांसीसी मीडिया ने पेरिस में कई अन्य स्थानों पर हिंसा की घटनाओं की सूचना दी। इससे पहले, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने गोलीबारी को “गलत और अक्षम्य” कहा। युवक को गोली मारने वाले पुलिस अधिकारी पर हत्या की जांच की जा रही है। वहीं, आंतरिक मंत्रालय ने शांति का आह्वान किया है और पेरिस में 2000 पुलिसकर्मी तैनात किए गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.