G20 Summit: कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे राजघाट, पीएम मोदी कर रहे हैं स्वागत

0 32

G20 Summit 2023: राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है।

आज G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने G20 के पहले दिन सभी वैश्विक नेताओं का भारत की धरती पर स्वागत किया था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।

नई दिल्ली, एजेंसी। G20 Summit 2023: राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है। आज G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की शुरुआत होने से पहले मोरक्को में आए भूकंप में हुई कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

बता दें कि 10 सितंबर तक चलने वाले इस समिट के लिए दिल्ली में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के स्वागत और उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इस खास सम्मेलन के दौरान दुनियाभर की नजरें भारत पर हैं।

वहीं, G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार (8 सितंबर) को भी विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। PM मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.