I.N.D.I.A. और NDA के बीच पहली टक्कर, छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए आज होगा मतदान

0 47

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा।

इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इन उपचुनावों से भाजपा के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की पहली परीक्षा होगी।

I.N.D.I.A. पहली बार NDA को देगा चुनौती
आइएनडीआइए के गठन के बाद यह गठबंधन पहली बार भाजपा को चुनौती पेश करने की कोशिश करेगा। इन उपचुनावों के परिणाम देश की राजनीति पर भी बड़ा असर डाल सकते हैं। चुनाव परिणामों के आधार पर सत्ता विपक्ष और विपक्ष अपनी रणनीतियों में बदलाव कर सकते हैं।

इन सात सीटों पर हैं चुनाव
जिन सात विधानसभा सीटों पर मतदान होगा उनमें उत्तर प्रदेश में घोसी, बंगाल में धूपगुड़ी, केरल में पुतुपल्ली, उत्तराखंड में बागेश्वर, झारखंड में डुमरी और त्रिपुरा में बाक्सानगर और धनपुर शामिल हैं। सभी सात सीटों पर मतगणना आठ सितंबर को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.