हिमाचल में मानसून के तेवर पड़े नरम, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

0 113

हिमाचल प्रदेश में बरसात के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। अब बहुत कम बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी मानसून ने विदाई नहीं ली है।

प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन वर्षा की संभावना नहीं है। धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि होगी। रविवार को अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि केलंग में आठ डिग्री सेल्सियस तक हुई, जबकि कल्पा में 6.3 डिग्री तापमान बढ़ा। हालांकि शनिवार रात कुछ स्थानों पर वर्षा से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह शाम और रात को ठंड पड़ने लगी है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में दिन में अभी काफी तेज धूप निकल रही है, जो लोगों के पसीने छुटा रही है।

प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बरसात के कारण अभी भी 23 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। लोक निर्माण विभाग इन मार्गों को बहाल करने में जुटा हुआ है। इनमें से कई मार्ग महीनों से बंद पड़े हैं। कहीं पर पुल टूट गए हैं तो कई जगह सड़क का पूरा हिस्‍सा ही पानी में समा गया है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
शिमला, 14.8, 24.0
सुंदरनगर, 16.7, 31.4
भुंतर, 16.1, 33.4
कल्पा, 8.5, 22.3
धर्मशाला, 18.2, 29.7
ऊना, 21.4, 35.7
नाहन, 22.2, 27.5
केलंग, 6.2, 22.76
सोलन, 15.2, 29.0

Leave A Reply

Your email address will not be published.