हिमाचल : प्रियंका गांधी 7 को हमीरपुर और ऊना, 10 नवंबर को शिलाई में करेंगी जनसभा

0 89

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार भी तेजी पकड़ने लगा है।

7 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हमीरपुर और ऊना जिले के कांगड़ में जनसभा करेंगी। शाम को उनका गगरेट में रोड शो होगा। 10 नवंबर को सुबह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत सतौन में प्रियंका गांधी की रैली होगी।

दोपहर बाद राजधानी शिमला में प्रियंका गांधी का रोड़ शो होगा। पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आठ नवंबर को शिमला पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेताओं के साथ खरगे की बैठक प्रस्तावित है। नौ नवंबर को मल्लिकार्जुन खरगे शिमला ग्रामीण के तहत बनूटी और नालागढ़ हलके में चुनावी रैलियां करेंगे। पार्टी का युवा चेहरा सचिन पायलट के भी हिमाचल में चुनाव प्रचार का अगला शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.