प्रेमी से शादी रचाने बांग्लादेश से भारत आई महिला पहुंची जेल, अवैध रूप से घुसने का आरोप

0 48

प्रेमी से शादी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाली बांग्लादेश की एक महिला को उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि धर्मनगर उपमंडल के फुलबारी में आयुर्वेद की दवाएं देने वाला 34 वर्षीय नूर जलाल आए दिन बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाता था। इस दौरान विवाहित नूर एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता फातिमा नुसरत के संपर्क में आया।

फातिमा को नूर से प्यार हो गया और करीब 15 दिन पहले वह उससे शादी करने के लिए अवैध तरीके से धर्मनगर पहुंच गईं। नूर और फातिमा दोनों फुलबारी में रह रहे थे। हाल में एक बांग्लादेशी महिला के बारे में सूचना मिली और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है लेकिन नूर फरार हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.