हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

0 44

प्रदेश में गुरुवार को वर्षा की संभावना के बीच अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लाहुल स्पीति और किन्नौर के छोड़ शेष जिलों में आंधी चलने, बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट
21 जुलाई के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी व बिलासपुर के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में 152.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। ऊना में 26.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना में 3.6, धर्मशाला व मनाली में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

शिमला में इतने डिग्री हुई तापमान में वृद्धि
अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान में 5.2, शिमला में 2.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने पांच दिन तक मानसून सक्रिय रहने और वर्षा का अनुमान लगाया है।

निगुलसरी में भूस्खलन के 22 घंटे बाद बहाल हुआ मार्ग किन्नौर जिला में निगुलसरी के पास बुधवार शाम पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध हुआ मार्ग वीरवार दोपहर करीब दो बजे लगभग 22 घंटे बाद बहाल हुआ।

तेलंगी गांव में टूटी नहर
वहीं, पांगी नाला के पास बुधवार रात बोगटू नहर के टूटने से पूह, काजा व रिकांगपिओ बोगटू कल्पा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा व पत्थर गिर गए। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। नहर के टूटने से तेलंगी गांव के तीन परिवारों के सेब के पौधे, खेतों व रास्तों को नुकसान पहुंचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.